रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में छिपा था 6 हजार किलो महुआ लाहन, पुलिस-आबकारी की संयुक्त कार्रवाई में नष्ट..

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब निर्माण पर लगाम लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घुटकु क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस को 9 मार्च 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि घुटकु स्टेशन पारा के आगे रेलवे लाइन के किनारे लंबे झाड़-घास के बीच महुआ शराब बनाने के लिए बड़ी मात्रा में लाहन छिपाकर रखा गया है।

सूचना की तस्दीक के लिए कोनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घुटकु स्टेशन पारा से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे घनी झाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को 300 प्लास्टिक डिब्बों में भरा करीब 6000 किलोग्राम महुआ लाहन छिपाकर रखा मिला।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बरामद किए गए महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस का मानना है कि इस लाहन का उपयोग बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाने के लिए किया जाने वाला था।

कोनी पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी