

बिलासपुर में नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, पिछले दिनों 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद कोनी थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम के साथ दो नाबालिकों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है.. मामले में कोनी थाना पुलिस ने दोनों नाबालिक आरोपियों को हिरासत में ले लिया है वहीं आगे की कार्रवाई कर रही है..

बिलासपुर में लगातार कुछ दिनों के अंदर बड़ी संख्या में नाबालिक से दुष्कर्म जैसे संगीन मामले सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है 3 दिन पहले ही 3 साल की मासूम के साथ 14 साल के नाबालिक ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी मामले में भले ही पुलिस आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने में सफल हो रही है लेकिन इन सब के बीच बच्चों से जुड़े अपराध सामने आने के बाद सोशल अवेयरनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं..
बच्चों से जुड़े अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन एनजीओ द्वारा तमाम तरह से अवेयरनेस कार्यक्रम चलाए जाते हैं लेकिन जिस तरह बीते कुछ दिनों में बिलासपुर में बच्चों के साथ होने वाले अपराधों में इजाफा हुआ है उनसे इस अभियान का असर कहीं पर भी होता दिखाएं नहीं देता है..



