घर में घुसा मगरमच्छ,एक को किया घायल, वन अमले ने मगरमच्छ को खारंग जलाशय में छोड़ा

कटघोरा पाली/बुधवार को ग्राम शिवपुर के पचपेड़ी मोहल्ला में शिवनंदन घासीराम उराव के आंगन में सुबह 6:00 बजे एक मगरमच्छ घूम रहा था। जिसे शिवनंदन ने सुबह उठकर देखा और अपने पड़ोसी को सूचना दी।इसके बाद पड़ोसियों ने मगरमच्छ को जाकर देखा और इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों दी। मगरमच्छ शिवनंदन के घर में ना घुसे इसलिए सभी मिलकर मगरमच्छ को आंगन से भगा रहे थे। इसी दौरान हरिराम वल्द आनंद राम उरांव उम्र 50 वर्ष के दाहिना हाथ को मगरमच्छ ने काटकर घायल कर दिया। घायल हरिराम को इलाज हेतु पाली चिकित्सालय भेजा गया एवं मगरमच्छ को उप वन मंडल अधिकारी पाली की उपस्थिति में सुरक्षित रेस्क्यू कर खारंग जलाशय खुटाघाट में ले जाकर छोड़ा गया।