

बिलासपुर।वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ की बिलासपुर महिला समिति के द्वारा दिनांक 24 सितंबर दिन रविवार को दोपहर 1:00 बजे से पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास जरहाभाटा में युवती चेतना शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के विचारणीय बिंदु
# कल्याण आश्रम का परिचय
#वैचारिक व्यावहारिक चुनौतियां एवं भ्रांतियां
# जनजाति युवतियों के लिए सरकारी योजनाएं
# योग और स्वास्थ्य का जीवन में महत्व
चेतना शिविर में दीप प्रज्वलन के बाद स्वाती राज गुप्ता प्रांत सह महिला प्रमुख के द्वारा कल्याण आश्रम का परिचय दिया गया तत्पश्चात मध्य क्षेत्र सह महिला प्रमुख सुश्री फूल कुमारी दीदी के द्वारा आज के समय की व्यवहारिक वैचारिक चुनौतियां एवं भ्रांति विषय पर अपने विचार विस्तृत रूप में रखें।
श्रीमती रेणुका पिंगले समाज कल्याण विभाग अधिकारी के द्वारा जनजाति युवतियों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं डॉ श्वेता मार्को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक शासकीय आयुर्वैदिक कॉलेज के द्वारा जीवन में योग और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि के रूप में हॉस्टल वार्डन सुश्री अनुराधा ध्रुव थी।
शिविर में करीब 110 बच्चियों ने भाग लिया।
बिलासपुर महिला समिति की संयोजिका श्रीमती संध्या मोहरे, सहसंयोजिका श्रीमती रेखा गुल्ला एवं श्रीमती सुधा सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुश्री दिव्या सिंह, कार्यकर्ता मोना बोडके, शीतल लाट, सावित्री जाजोदिया, कुसुम पटेरिया, शेफाली घोष, सरला स्वर्णकार , नंदिनी ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।





