


नई दिल्ली। सोमवार को भारत की प्राचीन खेल मलखंभ को भारत एवं विश्व में और अधिक विस्तार करने हेतु मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं विभिन्न राज्यों के मलखंभ संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष के नई दिल्ली निवास में सौजन्य भेंट किया एवं मलखंभ खेल विधा के इतिहास और कैसे विस्तारित हो रहा है और भविष्य में विश्व स्तर पर ले जाकर ओलंपिक में शामिल कराने की योजना पर चर्चा की गई जिस पर उन्होंने यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
विदित हो कि इस वर्ष अप्रैल माह भारत में विश्व मलखंभ फेडरेशन के तत्वावधान में विश्व मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें भारत ने विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।
अभी कुछ ही दिन पूर्व स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी मलखंभ खेल को अपने खेल कैलेण्डर में सम्मिलित किया है इसके साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स व विश्वविद्यालय गेम्स में भी शामिल किया गया है।
बिरला जी से मुलाकात के पश्चात प्रतिनिधिमंडल शिव शर्मा, उपमहानिदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण, सुधीर गुप्ता, अवर सचिव, खेल मंत्रालय,भारत सरकार, एस.पी.एस तोमर,निदेशक, खेल मंत्रालय भारत सरकार से भेंट किया एवं मलखंभ खेल के आयोजन में आने वाली आर्थिक-आवासीय ,उपकरण, गणवेष के अतिरिक्त अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जाने पर रेल किराया में छुट/रियायत की समस्याओं/बाधाओं के संबंध में अवगत कराया गया तथा खेल बजट में अधिकाधिक फण्ड जारी करने की मांग की गई जिसपर उनके द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।
आगामी अक्टूबर- नवंबर 2023 में राष्ट्रीय खेल गोवा में आयोजित होना है उस संबंध में भी चर्चा की गई।
प्रतिनिधमंडल में श्री दुर्गेश, कार्यकारी अध्यक्ष, मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया,गोवा,श्री धर्मवीर सिंह, महासचिव ,मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया, डा. राजकुमार शर्मा, महासचिव, छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ, योगेश मालवीय, द्रोणाचार्य अवार्डी, मध्यप्रदेश, गोपाल सिसोदिया, राजस्थान, श्री संजय सूद,क्रीड़ा भारती, दिल्ली ओमवीर सिंह, हरियाणा शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल अभी दिल्ली में जो अनुराग ठाकुर, खेल मंत्री भारत सरकार से मिलकर मलखंभ खेल के विषय में अवगत कराने के साथ ज्ञापन सौंपेंगेउक्त जानकारी प्रेमचंद शुक्ला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मलखम्भ ने दी




