
बिलासपुर मंडल ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक संपन्न
बिलासपुर। मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडे की उपस्थिति में मंडल स्तरीय ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के जोनल सचिव प्रभात पासवान मंडल अध्यक्ष शिवमंगल एवं अन्य पदाधिकारी के साथ मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे ।बैठक में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष रेलवे कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। रेलवे संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित उठाए गए मुद्दों पर विभाग वार जानकारी दी गई ।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पांडे ने कहा कि कर्मचारियों के प्रत्येक समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करें ।उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रदीप मिश्रा के द्वारा बैठक का समन्वय किया गया।इस बैठक में कर्मचारियों की मूलभूत शिकायत समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई ।कर्मचारियों के स्थानांतरण से संबंधित प्रकरण पर विशेष जोर दिया गया








