बिलासपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में RSS का बड़ा नागरिक सम्मेलन का आयोजन..

बिलासपुर / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर के द्वारा समाज भगवान श्री राम की मर्यादा का जीवन में अनुसरण करें, इस उद्देश्य को लेकर बृहद नागरिक सम्मेलन किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते जी ने सबके राम कार्यक्रम एकत्रीकरण का उद्देश्य संघ के स्वयंसेवकों का संघर्ष संघ का इतिहास संघ के मूल कार्य उद्देश्य नगर क्षेत्र बस्ती मोहल्ले में हिंदू जागरण हिंदू समाज को जागृत करना हिंदुत्व उत्थान के साथ समाज सुदृढ़ करने पर अपनी ऊर्जा लगाना। नेहरू जी ने अपने शासनकाल में संघ कार्य के लिए एक इंच भूमि भी देने से मना कर दिया था और आज भारत ही नहीं पूरे विश्व में संघ कार्य का विस्तार हो चुका है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं जो संघ नागपुर में 1925 से शुरू हुआ आज वह पूरे भारत में महासागर का रूप ले चुका है श्री राम की मर्यादा का जीवन में अनुसरण करते हुए देश और समाज के हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते चले जाना है